Chidambaram arrested by CBI | ISX Money Laundering case
Chidambaram को सीबीआई ने चेन्नई एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार
पी. चिदंबरम के बेटे Karti Chidambaram को चेन्नई एयरपोर्ट से बुधवार सुबह गिरफ्तार किया. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आईएसएक्स मनीलांड्रिंग केस में यह गिरफ़्तारी हुई. कीर्ति के चार्टर्ड एकाउंटेंट S.Bhaskar Raman को दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल से 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने यहा आरोप लगाया कि कीर्ति ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए INX मीडिया से पैसे लिए हैं. ताकि मॉरिशस से निवेश में फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड की शर्तों के उल्लंघन के मामले में कर जांच को मैनीपुलेट किया जा सके. सीबीआई ने भी कहा है कि उसने 10 लाख रूपये के वाउचर्स जब्त किए हैं जो सर्विस के बदले दी गई थी.
कांग्रेस ने साधा निशाना
Karti Chidambaram की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने सीधे केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे ध्यान भटकाने वाली नीति करार दिया है. कांग्रेस ने कहा- “यह मोदी सरकार का ध्यान भटकानेवाला सबसे बड़ा उदाहरण है, ताकि अपने भ्रष्ट सरकारी मॉडल को छुपाया जा सके जिसका दिन-ब-दिन खुलासा हो रहा है. चाहे वो नीरव मोदी, मेहुल चौकसी हो या फिर द्वारका दास सेठ ज्वैलर्स. भाजपा सरकार अपने विपक्षियों को निशाना बनाने के लिए लगातार प्रतिशोध की राजनीति कर रही है. हालांकि, सच्चाई को लोगों के सामने लाने में यह कदम कांग्रेस को नहीं रोक पाएगा.
एयरसेल मैक्सिस का क्या मामला है?
एयरसेल मैक्सिस डील मामले में भी कार्ति पर गलत तरीके से फॉरन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (FIPB) की मंजूरी हासिल करने का आरोप है. इसमें पी चिदंबरम की भूमिका की भी जांच की जा रही है. दरअसल, पी चिदंबरम तब वित्त मंत्री थे. उन्होंने 2006 में 80 करोड़ डॉलर (5206 करोड़ रुपए) की एयरसेल-मैक्सिस डील को मंजूरी दी थी, जबकि उन्हें 600 करोड़ रुपए तक की डील को मंजूरी देने का अधिकार था. 

3500 करोड़ रुपए से ऊपर के इन्वेस्टमेंट की मंजूरी के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) का अप्रूवल लिया जाना था. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मलेशियाई कंपनी मैक्सिस द्वारा एयरसेल में 100 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के मामले में रजामंदी देने को लेकर चिदंबरम पर अनियमितताएं बरतने का आरोप है.
छापेमारी भी की जा चुकी है कार्ति चिदंबरम के ठिकानो पर

ED ने इसी महीने कार्ति चिदंबरम के दिल्ली और चेन्नई स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी.
ED ने 2007 में INX मीडिया के लिए फॉरेन इन्वेस्टमेंट में अनियमितताओं के कारण कीर्ति चिदंबरम के लिए समन जारी किया था. सीबीआई इस मामले की अलग से जांच कर रही है. इस मामले में आईएनएक्स मीडिया के ओनर रहे इंद्राणी और पीटर मुखर्जी को भी जांच के दायरे में लिया है.
ED ने 2007 में INX मीडिया के लिए फॉरेन इन्वेस्टमेंट में अनियमितताओं के कारण कीर्ति चिदंबरम के लिए समन जारी किया था. सीबीआई इस मामले की अलग से जांच कर रही है. इस मामले में आईएनएक्स मीडिया के ओनर रहे इंद्राणी और पीटर मुखर्जी को भी जांच के दायरे में लिया है.
क्या है मामला, कार्ति पर क्या हैं आरोप?
- Money laundering का यह मामला आईएनएक्स मीडिया कंपनी से जुड़ा है. इसकी डायरेक्टर Sheena Bora murder case की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी थी.

- Karti Chidambaram पर आरोप है कि उन्होंने INX मीडिया के लिए गलत तरीके से फॉरन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड की मंजूरी प्राप्त की.
- इसके बदले में उन्होंने INX मीडिया से 5 करोड़ रुपए की रिश्वत ली.उस वक्त पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे.
- आरोप है कि कार्ति ने इंद्राणी की मदद करने में अपने पिता के रुतबे का इस्तेमाल किया.
- यह केस 2006-07 का है. इस संबंध में पिछले साल 15 मई को मामला दर्ज किया गया था.
No comments:
Post a Comment